सोनभद्र। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों के अनुपालन एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ.चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात विनोद यादव के नेतृत्व में यह अभियान संचालित हुआ। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील चौराहों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कुल 209 वाहनों पर कार्रवाई की गई काली फिल्म लगे वाहन, मोडिफाइड साइलेंसर, सीट बेल्ट, अन्य धाराओं (बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना/फाल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी, तेज रफ्तार, आदि यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन में यातायात जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।









