December 14, 2025 1:47 pm

नमो मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप, 16 सितंबर को होगा आयोजन

सोनभद्र। आज दिनांक 14 सितंबर 2025 को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला रॉबर्टसगंज में जनकल्याण सेवा समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को आयोजित होने वाले नमो मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।समिति के सचिव धर्मवीर तिवारी ने बताया कि यह मैराथन प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया आंदोलन की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग शामिल होंगे।

  • बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश (निकट डीएवी) से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी।
  • बालिका वर्ग की दौड़ बस स्टैंड तिराहा चुर्क से सर्किट हाउस तक सुबह 9:00 बजे से होगी।
  • पुरस्कार वितरण सुबह 10:50 बजे सर्किट हाउस पर किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को ₹21,000, द्वितीय को ₹11,000 तथा तृतीय को ₹5,100 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ₹1,100 प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल और व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि नमो मैराथन सोनभद्र की अलग पहचान बनेगा और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। बैठक में मुख्य रूप से संजय सिंह, सुशील यादव, सुभाष यादव, चंद्रप्रकाश, तन्मय त्रिपाठी, श्याम उमर, प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश सोनी, रवि केसरी, अभिषेक कुमार गुप्ता, शिवम पांडे, दिव्य प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार, प्रशांत चौबे, विनोद सोनी, आनंद मिश्रा, अमरनाथ, धर्मवीर त्यागी, अरुण कुमार तिवारी, शिवम मोदनवाल, राहुल शर्मा, अंशु चौबे, पंकज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!