January 13, 2026 12:35 pm

ट्रक पर तिरपाल बांधते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर खलासी की मौत

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश जा रहे एक ट्रक में दर्दनाक हादसा हो गया। बभनी थाना क्षेत्र के इकदीरी गांव में रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक का खलासी पवन कुमार (32) निवासी मलनी बाजार, जौनपुर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से सरिया लादकर आ रहा ट्रक आसनडीह बॉर्डर पर कागजात की कमी के चलते रोका गया था। बाद में चालक ट्रक को पिपराखांड होते हुए इकदीरी रोड किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान खलासी पवन कुमार तिरपाल बांधने के लिए ट्रक पर चढ़ा। ट्रक के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईवोल्टेज लाइन का ध्यान न देने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया और सिर के बल नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और पीआरबी को खबर दी। अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन कृष्णा द्वारा सूचना मिलते ही बिजली लाइन बंद कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!