सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) आगामी बारावफात त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए बुधवार की शाम प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने कस्बे के व्यापारियों व मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर त्योहार को सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और उपद्रव करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 162








