January 15, 2026 5:37 pm

नाबालिका से दुष्कर्म का आरोपी ₹25,000 का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिका से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित व ₹25,000 का इनाम घोषित अभियुक्त अनुप पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी ग्राम कुसी, थाना रॉबर्ट्सगंज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 29 अगस्त 2025 को दर्ज मुकदमा (मु0अ0सं0-897/2025 धारा 65(2) बीएनएस, 5M/6 पॉक्सो व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट) में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विशेष टीम गठित की थी।

मुखबिर सूचना पर 03 सितम्बर की रात करीब 1:50 बजे आरोपी को मारकुण्डी इकोप्वाइंट के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया।घटनास्थल से पुलिस ने एक देशी तमंचा .315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद किया। घायल आरोपी को उपचार हेतु सीएससी रॉबर्ट्सगंज में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता व अन्य अधिकारी/हमराही पुलिस बल थाना रॉबर्ट्सगंज।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!