December 6, 2025 5:33 am

डॉ. रचना तिवारी को मिलेगा आदित्य संस्कृति विशिष्ट सम्मान

सोनभद्र। मां पीतांबरा की नगरी दतिया (मध्यप्रदेश) में आदित्य संस्कृति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में जनपद सोनभद्र की सुप्रसिद्ध महिला साहित्यकार डॉ. रचना तिवारी को आदित्य संस्कृति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि डॉ. रचना तिवारी की मौलिकता और उनके उत्कृष्ट लेखन को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आदित्य संस्कृति पत्रिका ने वर्ष 2020 में डॉ. तिवारी पर विशेषांक प्रकाशित किया था। अब तक उनके नौ काव्य एवं साहित्यिक संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। सम्मेलन का आयोजन 7 व 8 सितंबर 2025 को होटल ब्लूस्टार, दतिया में किया जाएगा। इस दो दिवसीय अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य संरक्षक एवं अतिथि के रूप में डा. नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृहमंत्री, म.प्र. शासन) तथा विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रखना तिवारी (सोनमद) शामिल होंगी। आयोजन समिति की अध्यक्षता शंभू दयाल शर्मा और संयोजन जगत शर्मा ‘जगत’ करेंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!