February 13, 2026 7:08 pm

उस रात एक नहीं दो सुनसान घरों में हुई थी चोरी,दहशत में लोग

दुद्धी/सोनभद्र:कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में शनिवार की सुबह जब एक मकान के मुख्यद्वार के ताले को मकान स्वामी सैमसन रुस्तम पुत्र जीवन दास के फुफेरे भाई निर्मल बेंजामिन ने खोल कर अंदर कमरे की तरफ बढ़े तो दरवाजे की कुंडी देख स्तब्ध रह गए।उन्होंने देखा कि मकान के करीब 6 दरवाजे की कुंडी कटे हुए है,आलमारी,सूटकेश बक्से आदि में रखे सामानों को उथल –पुथल कर चोरों ने नगदी सहित कपड़े साथ ले गए है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज जयशंकर राय ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की इस दौरान मकान के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो 29 की रात करीब डेढ़ बजे 4 से 5 संदिग्धों की चहल कदमी देखी गई।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया कि मलदेवा और कस्बे के मुहम्मद आलम के सुनसान घरों में चोरी की घटना एक ही रात घटी है।घटना के बाबत पुलिस गस्त बढ़ा कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।निर्मल बेंजामिन ने बताया कि फुफेरे भाई सैमसन रुस्तम विगत 20 दिनों से नोएडा में है मकान में ताला बंद रहता है बीच बीच में खोल कर मै ही देखता हु,आज सुबह जब आया तो यहां की घटना देख भाई और पुलिस को सूचना दी।

 

इनसेट:

बंद घरों में चोरी से दहशत

चोरों के शातिराना अंदाज से क्षेत्र के लोग दहशत में है,सीसीटीवी कैमरे में नकाब पोस 4 से 5 संदिग्धों की फुटेज वार्ड नंबर पांच के अलावा डीसीएफ कालोनी , मलदेवा गांव सहित अन्य जगहों पर कैद है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिन दो घरों में चोरी की घटना गुरुवार की रात्रि घटी है उसमें कोई नहीं था,सुनसान मकान था।अब सवाल यह उठता है कि जिन घरों को चोरों ने निशाना बनाया उस घर में कोई व्यक्ति नहीं है इसकी जानकारी कैसे हुई,मतलब चोरों ने इसकी तस्दीक पहले इसकी की फिर घटना को अंजाम दिया।लोगो में चर्चा है कि घटना को अंजाम स्थानीय संदिग्धों ने या उनकी मदद से अंजाम दी गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!