December 14, 2025 12:42 pm

कंपोजिट विद्यालय इंजानी में माता-पिता सम्मान समारोह एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) कंपोजिट विद्यालय इंजानी में गुरुवार को माता-पिता सम्मान समारोह और माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आनंद (प्रदेश सह संगठन मंत्री, बनवासी कल्याण आश्रम) विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों द्वारा आदिवासी लोक नृत्य, स्वागत गीत, पिरामिड प्रदर्शन और सामाजिक संदेशों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। विशेष प्रस्तुति में जीना है तो पापा शराब मत पियो” गीत पर बच्चियों का नृत्य संदेशवाहक रहा। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता के चरण धोकर, तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अनोखी पहल ने पूरे समारोह का वातावरण भावनात्मक बना दिया।अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि “विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम एक नई सोच को जन्म देते हैं और बच्चों को संस्कारों से जोड़ते हैं।” खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शिक्षा को बच्चों का भविष्य बताया और अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। मुख्य अतिथि आनंद जी ने कहा कि “बच्चों के प्रथम गुरु उनके माता-पिता ही होते हैं, उन्हें अच्छे संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अखिलेश देव पांडेय ने किया जबकि सह-संचालन अभिमन्यु प्रसाद जायसवाल ने किया। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था राकेश दुबे ने की। इस अवसर पर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!