सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के संतुष्टि पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव विकाश केसरी को नामित किया गया है। जिसकी वजह से जनपद के कार्यकताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकताओं ने विकाश केसरी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद बोला व 2027 की तैयारी में जोर-शोर से समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की कसम खाई। विकाश केसरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष के संस्तुति समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव का दायित्व दे कर मुझ जैसे छोटे कार्यकताओं का सम्मान बढ़ाया है। युवाओं को उनके हक की आवाज बुलंद करुगां।









