सोनभद्र। विण्ढमगंज (सुमन गुप्ता) स्थानीय क्षेत्र की प्रतिभा डॉ. एम. श्रृया जायसवाल ने चिकित्सा जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने साउथ कोरिया की पुषान यूनिवर्सिटी से बोन कैंसर विषय पर शोध कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विंढमगंज क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व की लहर है। डॉ. श्रृया, मनोज कुमार जायसवाल (सिविल इंजीनियर) एवं समाजसेवी मां की पुत्री हैं। वह दिवंगत बाबू भगवान दास जायसवाल की पोती हैं, जो क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं भारती इंटर कॉलेज तथा डीसीएफ दुद्धी एवं क्रय-विक्रय समिति के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। डॉ. श्रृया की प्रारंभिक शिक्षा विंढमगंज के मॉडर्न पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट जोसेफ हाई स्कूल (कहलgaon, भागलपुर, बिहार), कृष्णा पब्लिक स्कूल (रायपुर, छत्तीसगढ़) से इंटरमीडिएट, और बीडीएस डेंटल कॉलेज, गढ़वा (झारखंड) से बीडीएस की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पुषान यूनिवर्सिटी, साउथ कोरिया से एमडीएस और पीएचडी की उपाधि अर्जित की। हालांकि परिवार में कई डॉक्टर हैं, लेकिन पीएचडी की उपाधि पाने का गौरव केवल डॉ. एम. श्रृया को मिला है। वे अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों एवं मित्रों को देती हैं। स्थानीय सन क्लब सोसायटी ने डॉ. श्रृया जायसवाल की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









