December 14, 2025 1:39 pm

प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध हॉस्पिटल सील

सोनभद्र (कोन) थाना कोन क्षेत्र के भारत हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर में 6 अगस्त 2025 को उपचार के दौरान एक बालक की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना कोन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित की। टीम में उपजिलाधिकारी ओबरा, क्षेत्राधिकारी ओबरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. कीर्ति आजाद और प्रभारी निरीक्षक कोन शामिल थे। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में टीम ने भारत हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर सहित क्षेत्र के तीन अन्य अस्पतालों की जांच की। निरीक्षण के दौरान महिला होम्योपैथ हाल हॉस्पिटल, संचालिका मीरा सिंह (निवासी पिपरी, हाल पता कोन) के पास आवश्यक अभिलेख व अनुमति पत्र नहीं पाए गए। जिस पर प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच उपरांत संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सत्यम फार्मा हॉस्पिटल के अभिलेख सही पाए गए और टीम ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!