सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव में बुधवार सुबह एक नाबालिग युवती ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से गांव और परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार झापर गांव निवासी कल्लू पुत्र अच्छेलाल की 15 वर्षीय पुत्री चंचला सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान घर से लगभग 500 मीटर दूर पलाश के पेड़ से उसका शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि चंचला लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती थी। सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बभनी कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello









