सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) कंपोजिट विद्यालय सेंदूर में दिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम से माता पिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड और विशिष्ठ अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार और ग्राम प्रधान झूम्मन देवी प्रधान प्रतिनिधि प्यारे मोहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड और विशिष्ठ अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रधान प्रतिनिधि प्यारे मोहन ने सरस्वती माता के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कंपोजिट विद्यालय सेंदूर की बच्चियों द्वारा सरस्वती बंदना प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम विद्यालय की बच्चियों द्वारा मुख्य अतिथि ब्लाक को बैच लगाकर सम्मानित किया फिर विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि को बैच लगाकर सम्मानित किया और प्रधान प्रतिनिधि को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की बच्चियों द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि प्यारे मोहन ने कहा कि आप लोग सारे बच्चों को समय से विद्यालय भेजे और उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार द्वार बच्चो और माता पिता सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत हमारे ग्राम पंचायत में किया गया है जो एक नए युग की सोच को प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि आप लोग नशा सेवन से दूर रहे ताकि आपके बच्चे भी नशा से दूर रहेंगे। तत्पश्चात कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और मंदिर में सब बच्चो को ज्ञान शिक्षक बंधुओं द्वारा दिया जाता है उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से अपील किया कि सारे अभिभावक अपने अपने बच्चों को विद्यालय में शिक्षा ज्ञान प्राप्त करने के लिए जरूर समय से भेजे। ताकि बच्चे शिक्षा प्राप्त कर देश के भविष्य में अपना योगदान दे सके ।उन्होंने कहा कि नौनिहाल बच्चे देश के भविष्य है और देश की दिशा और दशा बच्चो के हाथ में ही है बच्चो के लिए सर्वप्रथम उनके माता पिता ही गुरु होते है उनकी नैतिक जिम्मेदारी होती है कि बच्चो में अच्छा संस्कार दे। बच्चे कच्चे घड़े के समान होते है उनको जैसा चाहे वैसा मूर्त रूप दे सकते है ।उन्होंने बच्चो के माता पिता से निवेदन कर अपील किया कि अपने बच्चों को नियमित तौर पर विद्यालय भेजे ताकि उनका जीवन सफल हो सके। और आगे चलकर भारत के भविष्य निर्माता बन जाए।बच्चियों के प्रस्तुतीकरण से भाव विभोर होकर ब्लॉक प्रौख ने कंपोजिट विद्यालय सेंदूर में एक शौचालय देने की घोषणा की। कर्म तेरे अगर अच्छे है तो किस्मत तेरी दासी है । नियत तेरी अच्छी है तो घर ही मथुरा काशी है। के साथ एक बार पुनः अभिभावकों से अपील किया।अगले संबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने सर्वप्रथम भारत माता की जय के साथ संबोधित किया कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकार द्वारा तमाम निःशुल्क व्यवस्था कराई जा रही है बावजूद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल समय से नहीं भेजते है।
उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को भेजते है तो पूरी अपनी तैयारी और बच्चो की तैयारी कराकर भेजते है मनमानी फीस देते है लेकिन सरकारी स्कूलों में ऐसी सोच नहीं है जबकि हमारे शिक्षक पूरी तरह से प्रशिक्षित है उन्होंने सैकड़ी की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों अभिभावकों को देखकर कहा कि अगर यहां अभिभावक इतना समय देकर इकट्ठा है तो निश्चित रूप से बच्चो का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है।तत्पश्चात कार्यक्रम के अगले क्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को उनके माता पिता के साथ मंच पर बैठाकर सर्वप्रथम बच्चो से माता पिता के पैर धुलवाए और चंदन तिलक लगाकर माला पहना कर आशीर्वाद लेकर सम्मानित किया गया विद्यालय में कुल कक्षा 1 से 8 तक के कुल 24 छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया और सारे बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस बीच में कंपोजिट विद्यालय सेंदूर का कक्षा 8 पास आउट छात्र ओंकार पुत्र राजेश कुमार ने मंच पर जाकर अपने संबोधन में पढ़ने वाले बच्चों को संदेश दिया कि मैं भी इसी विद्यालय का छात्र था और यहां के सारे शिक्षक लोग बहुत की मेहनती और ईमानदार है हम रात में फोन करते थे शिक्षकों द्वारा रात में भी प्रश्नों का उत्तर देते थे और आप लोग भी ऐसे ही पढ़ाई करे इस संबोधन से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने सम्मान करने के लिए बुलाया तो उस बच्चे ने सम्मान अपने माता पिता को देने के लिए निवेदन किया जिसपर पूरा विद्यालय परिसर भाव विभोर हो गया ।किया कार्यक्रम के अंत में कंपोजिट विद्यालय सेंदूर की प्रधानाध्यापिका सीमा मौर्या ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि और ग्राम प्रधान जो लोगों को धन्यवाद देते हुए निवेदन किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया और अंत में अभिभावकों से अपील करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक देव नारायण ने किया इस अवसर पर संकुल शिक्षक छोटेलाल साहू , पंकज वैश्य , बिहारी लाल , सुधीर मिश्रा , अभिषेक सिंह, लाल बहादुर , नूर आलम, राकेश कुमार दुबे गिरजाशंकर आनंद चौबे , ए आर पी शिव प्रिया, शिव चरण सिंह , संतोष कुमार सहित क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य, एस एम सी अध्यक्ष , रसोइया सहित सैकड़ों ग्रामीण अभिभावक लोग उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









