January 15, 2026 4:38 pm

चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक

सोनभद्र (दुद्धी) आगामी त्यौहार चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनज़र पुरानी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के लोग उपस्थित रहे और त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने की। उन्होंने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों और विवादित गतिविधियों से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवनाथ त्रिपाठी ने कहा कि त्योहार हमारी एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं, इसलिए सभी को मिलकर व्यवस्था बनाए रखनी होगी। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्धजन एवं प्रतिनिधियों ने त्यौहारों के दौरान शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, फत्तेह मोहम्मद खान, एड. सैफुल्लाह, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, कन्हैया लाल अग्रहरि, सेराज खान, सोनू खान, आनंद अग्रहरि, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!