December 6, 2025 4:52 am

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मृतक शंभू खरवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए किया आर्थिक मदद

सोनभद्र (दुद्धी) भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रविवार को कनहर सिंचाई परियोजना के डूब गांव भीसूर निवासी शंभू खरवार का एक विशेष समुदाय के युवक के चाकू से निर्मम हत्या की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार से उनके आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त कर आर्थिक मदद की।
जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली,इस दौरान मृतक की पत्नी मानमति दो बेटी सोनी और प्रतिमा और दो बेटे सुरेंद्र और महेंद्र ने बताया कि मेरे पिता को कातिल गुड्डू मिस्त्री फोन पर मछली मारने के बहाने बुलाकर गर्दन को रेत दिया जिसकी सूचना फोन से मिली तो हमलोग तुरंत पहुंचकर हॉस्पिटल ले गए जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया और उनकी मौत हो गई।बताया कि जाहिद उर्फ गुड्डू फोन पर हमलोगों से बातचीत करता रहता था।इस दौरान उपस्थित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार की आपबीती सुन उन्हें शासन प्रशासन से पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया साथ उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी इस दौरान बच्चो के पढ़ाई के लिए पचास हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया।इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी और चौकी इंचार्ज मक्खन लाल को विवेचना के दौरान सभी तथ्यों को सही से रखने का निर्देश दिया ।बताया कि आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।करीब एक वर्ष पूर्व हुए सुंदरी निवासी विकलेश के मौत का पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा न करने पर पीड़ित परिवार ने जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंप मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वाशन दिया कि पुलिस अधीक्षक से इस संदर्भ में वार्ता कर मामले का खुलासा शीघ्र कराया जाएगा।उपस्थित तहसीलदार अंजनी कुमार ने इस दौरान कहा कि 1989 एक्ट के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति लोगो के आर्थिक सहयोग का प्रावधान है जो पुलिस की विवेचना उपरांत सात लाख पच्चास हजार रुपए का सहयोग दिया है जिसे दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़,जिला पंचायत सदस्य सुषमा गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,राकेश पांडेय,राम निवास तोमर,दीपक शाह बीरेंद्र कुमार सुरेंद्र अग्रहरि,मनोज सिंह ईश्वर प्रसाद निराला मीरा सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कनहर परियोजना का जिलाध्यक्ष ने किया दौरा क्षेत्र की लाइफ लाइन कनहर सिंचाई परियोजना का रविवार को जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने दौरा की इस दौरान उन्होंने मुख्य बांध स्पिल्वे ,कंट्रोल रूम,विस्थापित कालोनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि परियोजना के शासन स्तर से समय समय पर धन आवंटित किए जा रहे थे ,परियोजना का ज्यादातर कार्य हो चुका है वर्तमान ने कनहर नहर का कार्य किया जा रहा है।अभियंताओं सहित कार्य कर रही संस्थाओं को तय समय के कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।नवंबर माह से पेय जल की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!