February 13, 2026 7:39 pm

पैर फिसलने से किसान की कुएं मे गिरने से दर्दनाक मौत। परिजनों मे मचा कोहराम

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। ज़ब कुंए पर नहाने गए एक युवक की मौत हो गयी रोज की भाति किसान लालचंद खेती मे लगे काम को निपटाकर दोपहर मे खाली होके कुएं के पास पहुँचे और नहाने के लिए पानी रस्सी से खींचने लगे। बरसात के दिनों मे फिसलन ज्यादा होने से किसान का पैर फिसल गया जिससे किसान कुएं मे जा गिरा। तब तक परिजनों को फनक तक नहीं लगी थी लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद किसान स्नान कर वापस नहीं आया तो परिजनों ने कुएं के पास जाकर देखा तो पाया की किसान कुएं भी गिरा हुआ है परिजन आनन फानन मे कुएं से बाहर निकाले मगर काफी समय होने के कारण किसान की मौत हो गयी थी। मौत की खबर से परिजनों मे मानो तो पहाड़ टूट गया और चीख पुकार मच गयी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!