November 18, 2025 3:12 am

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर म्योरपुर मंडल में भाजपा की बैठक सम्पन्न

– पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

सोनभद्र (दुद्धी) ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बिड़ला स्कूल, म्योरपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराना हमारा गर्व और कर्तव्य है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों तथा बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान करें। कार्यक्रम के दौरान शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। बैठक में उपस्थित रहे राम लखन गोंड़, मोनू जायसवाल, रंजीत पनिका, विष्णु दुबे, सुजीत अग्रहरी, अमरकेश सिंह, शिवदास रौनियार बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाएंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!