सोनभद्र। बीजपुर के स्थानीय बाजार सहित गाँव गली मोहल्ले चट्टी चौराहे पर गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा परवान चढ़ गया है।सुरक्षा के लिहाज से कोई भी समुचित उपाय न होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है।इस बाबत निवासी राजेश सिंह राम सिंह रामकुमार दयाराम सन्तोष आदि ने बताया कि छोटे छोटे सिलेंडरों में खुलेआम बीजपुर बाजार में गैस रिफिलिंग की जा रही है जो सुरक्षा मानक के लिहाज से ठीक नही है।बताया गया कि गैस रिफिलिंग के दौरान उड़ती गैस के दुर्गध से आस पास के रहवासी त्रस्त है।
बताया गया कि गैस रिफिलिंग करने वाले दुकानदार दिन भर में दर्जनों घरेलू गैस सिलेंडर खाली कर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग करने में मशगूल हैं।आरोप है कि इसके पहले एक दुकान में रिफिलिंग के समय आग भी लगी थी उस समय एनटीपीसी रिहंद फायर सर्विस के कर्मियों ने फौरन पहुँच के आग पर काबू पाया था। आशंका है कि अगर पुनः ऐसी घटना हुई तो जनधन का बड़ा नुकसान हो सकता है।लोगों ने जिलापूर्ति अधिकारी से तत्काल इस गोरखधंधे पर अंकुश लगाने की माँग की है। आपूर्ति निरीक्षक निखिल सिंह ने कहा की औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









