– विभिन्न प्रतियोगिताओं व पारंपरिक गीतों-नृत्य के साथ मनाया गया तीज उत्सव
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा और श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रॉबर्ट्सगंज के एक निजी होटल में सखियों री तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने राणी सती दादी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर पारंपरिक तीज गीतों, मल्हार और सावनी लोक धुनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक हरे रंग की साड़ियों में सज-धज कर पहुंचीं, जिससे माहौल पूरी तरह तीजमय हो गया। तीज गीतों पर समूह नृत्य, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, पारंपरिक परिधानों की झलक, बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा, “हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का विशेष महत्व है। यह त्योहार न केवल पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत की झलक भी प्रस्तुत करता है। संगठन की अध्यक्ष अनीता थर्ड व रितु जालान ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर पारंपरिक तीज महोत्सव को जीवंत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना और परंपराओं से जोड़ना रहा।
पूनम खेतान, दीप्ति केड़िया, सुनीता सर्राफ, शीला जैन, रंजना अग्रवाल, अनीता कनोडिया, सुषमा शर्मा, चित्रा जालान, डॉ. सुमन जायसवाल, प्रतिभा कानोड़िया, उमा जैन, रिंकी जालान, पूजा अग्रहरी, वंदना वर्मा, श्वेता केसरी समेत अन्य। सखियों री तीज महोत्सव न केवल महिलाओं के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक सहभागिता का मंच बना, बल्कि समाज को एकजुट करने और पारंपरिक मूल्यों को जीवंत रखने का सशक्त उदाहरण भी बना।

Author: Pramod Gupta
Hello