सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रविदयाल राम उर्फ रविराम पुत्र स्व. रामपुनि राम स्थायी निवासी कोल्हुआ, थाना अधौरा जनपद भभुआ (बिहार) हाल पता ग्राम गोटीबांध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र; उम्र लगभग 34 वर्ष। मुकदमा संख्या 133/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम। जगदीश यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी ग्राम गुल्लीदाड़, थाना पन्नूगंज उम्र लगभग 43 वर्ष। विजय उर्फ विजयी यादव पुत्र ब्रजवास उर्फ विजयवास यादव निवासी ग्राम सरईगढ़, थाना रायपुर उम्र लगभग 55 वर्ष। दोनों पर मुकदमा संख्या 134/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई क्रमशः 00:40 बजे, 02:10 बजे और 03:30 बजे की गई। इसके उपरांत तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्र.नि. दिनेश प्रकाश पाण्डेय, कां. ओमप्रकाश यादव, कां. मनीष कुमार, कां. सोनू कन्नौजिया थाना पन्नूगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Author: Pramod Gupta
Hello