January 13, 2026 11:54 am

क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. चारू द्विवेदी ने किया थाना रॉबर्ट्सगंज का अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

सोनभद्र। दिनांक 18 जुलाई 2025 को क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. चारू द्विवेदी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। सीओ डॉ. द्विवेदी ने जनशिकायतों की त्वरित सुनवाई एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि आईजीआरएस, शिकायती प्रार्थना पत्र, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही अवैध शराब, मादक पदार्थ तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के भौतिक सत्यापन और उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रात्रिकालीन चेकिंग, महिला संबंधी अपराधों में शीघ्र कार्रवाई, थाने के मालों का विधिसंगत निस्तारण तथा शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा संचालित अभियानों के क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!