February 13, 2026 7:41 pm

गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त की 5.39 लाख की चल संपत्ति कुर्क

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बीजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त केशव किशोर उर्फ कौशल कुमार के विरुद्ध धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी चल संपत्ति को कुर्क किया। केशव किशोर उर्फ कौशल कुमार पिता का नाम स्व. बलराम साहनी निवासी रेनुकूट, थाना पिपरी प्रकरण संख्या: मु.अ.सं. 02/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट थाना विण्ढ़मगंज होंडा एक्टिवा (UP 64 AB 8879) पल्सर मोटरसाइकिल (UP 64 AD 2198) टाटा टियागो कार (UP 64 AN 0568) अनुमानित कुल मूल्य ₹5,39,000/- यह कुर्की जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में दिनांक 18.07.2025 को थाना बीजपुर पुलिस द्वारा की गई। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में की गई। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने उपरोक्त चल संपत्तियाँ आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की थीं। पुलिस प्रशासन की यह कार्यवाही यह दर्शाती है कि अपराधियों की अवैध कमाई को निशाना बनाकर कानून का कठोर रूप दिखाया जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट के तहत ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!