सोनभद्र (घोरावल) स्थानीय तहसील में स्थित अति लोकप्रिय मंदिर शिवद्वार धाम पर आगामी सावन मेला 2025 के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने शिवद्वार मंदिर का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विकास खंड, विद्युत विभाग, जल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, जिलापंचायत राज विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व एवं आपदा विभाग आदि संबंधित विभागों को मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु आदेशित किए। जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय सत्तद्वारी एवं प्राचीन कोर्ट शिवद्वार के पास यात्रियों के रुकने एवं ठहरने के लिए यात्री निवास सेट लगाने का दिशा निर्देश दिए मेले व्यवस्था एसपी अशोक मीणा द्वारा सभी बैरियर प्वाइंट एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किए शिवद्वार मन्दिर मेला भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह, एसपी अशोक मीणा, सीएमओ अवनीश कुमार उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी पुलिस राहुल पांडेय, एसएचओ रामस्वरूप वर्मा, एडीओ पंचायत रामचरण समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









