February 13, 2026 6:19 pm

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार महिला और पुरुष हुए गंभीर घायल

सोनभद्र/ बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार महिला एवं पुरुष को गंभीर चोट लग गई है। दोनों घायल स्थानीय निवासी बताये गए। महिला का नाम सुखमन देवी बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया और फिर ग्रामीणों की सूझ बूझ और आनन फानन में एंबुलेंस को काल करके सूचना दी गई।

देरी न करते हुए एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी इलाज के लिए ले गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी के अधीक्षक डॉ रंजन सिंह ने बताया कि घायलों में महिला की जिसका हाथ टूटा था जिसका जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है और पुरुष के सर पर चोट लगी थी जिसका टाका लगा कर इलाज किया जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!