February 13, 2026 8:57 am

अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर पकड़ कर पुलिस ने किया सीज

सोनभद्र/विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर नदी व मालिया नदी से अवैध बालू खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने अपने हमराहियों के साथ शनिचर बाजार तिराहे पर बालू लोड करके परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर को पकड़े, जिसे एमबी एक्ट में चालान करते हुए खनन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कठोर आदेश पर जिलाधिकारी के द्वारा इलाके में अवैध बालू का खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिए जाने के आदेश को खनन माफिया रात्रि के अंधेरे से लेकर सुबह तक कनहर नदी व मालिया नदी से दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टरों से अवैध बालू का खनन व परिवहन करके जहां मालामाल हो रहे हैं। वहीं राजस्व का लाखों रूपए घाटा लग रहे हैं। आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर शनिचर बाजार में पतरिहा ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर बालू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिस थाने पर लाकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को अवगत कराया गया है। स्थानीय प्रशासन की ऐसी कार्रवाई से बालू खनन करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!