सोनभद्र/ दुद्धी (राकेश गुप्ता) संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान भूमि विवाद, विद्युत विभाग, कनहर परियोजना, समाज कल्याण विभाग, पंचायती विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित जनसमस्याओं को लेकर फरियादियों ने शिकायती पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान कुल 87 मामले आए जिसमें 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान संबंधितों को शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी निखिल यादव पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल, अमित कुमार, सीएमओ अश्वनी कुमार अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शर्मा, अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह डीपीआरओ नमिता शरण, जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह एसडीओ फॉरेस्ट ऊषा गुप्ता, सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author: Pramod Gupta
Hello