June 22, 2025 1:39 am

शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश- जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों के निष्पक्ष और न्यायोचित निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिए गए निर्देश

जमीन सम्बंधित प्रकरणों में पुलिस और राजस्व टीमों द्वारा संयुक्त रूप से निस्तारण किया जाए।
फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े और प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने तहसील ओबरा पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!