सोनभद्र (लखनऊ) बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के संतुति पर सोनभद्र बसपा के जिलाध्यक्ष में बदलाव किया गया। सोनभद्र के पुर्व जिलाध्यक्ष रहे रामचंद्र रत्ना को हटाकर रमेश कुमार कुशवाहा पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए उनको जिलाध्यक्ष बनाया। जनता का विश्वास जताते हुए रमेश कुमार कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशियां जाहिर की। रमेश कुमार कुशवाहा बहुअरा (बहेरवा) सदर कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के निवासी हैं। रमेश कुमार कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनने पर उनके गांव में खुशियों का माहौल है।
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक बसपा एवं पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज वी0, सागर ने कहा कि रमेश कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी बी0 सागर ने नवनिर्वाचित बने जिलाध्यक्ष को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का आभार व्यक्त किया।









