– सिंचाई मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) सिंचाई विभाग के कुछ महत्वपूर्ण पदों को समाप्त किए जाने के विरोध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रमुख अभियंता सिचाई विभाग, सिंचाई मंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट पर जाकर दिया। यह विरोध प्रदर्शन रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगले पर किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों ने इस शासनादेश के विरोध में नारे भी लगाए। इस मौके पर देवमन प्रसाद प्रांतीय संयुक्त मंत्री, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश ने कहा कि सरकार ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले बहुपयोगी पदों को 14 मई 2025 को शासनादेश जारी कर समाप्त करने का आदेश दिया है। जिससे सिंचाई विभाग को ही नहीं किसानो को पूरे देश की जनता को नुकसान है। पहले तो यह भर्ती नहीं कर रहे जिससे पूरे प्रदेश में कर्मचारियों की कमी है इसके बाद जो पद हैं उनको समाप्त किया जा रहा है। यह न्याय संगत नहीं है हम लोग इसका विरोध करते हैं। यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो 20 जून को लखनऊ रवाना होंगे। जहां प्रमुख अभियंता कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अश्वनी कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग ने कहा कि सिंचाई विभाग के लगभग 17 पद को समाप्त किया जा रहा है। यह सारे पद सीधे किसानों से जुड़े हुए हैं और किसानों को सेवा देने का कार्य करते हैं। इससे किसान भी प्रभावित होंगे। सरकार जहां बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की बात करती है वहीं इन पदों को समाप्त कर कितनों को बेरोजगार बना देना चाहती है। विभागाध्यक्षों द्वारा मनमाना प्रस्ताव देखकर 14 मई 2025 को शासनादेश जारी कर इन पदों को समाप्त कर दिया गया जिसका हम विरोध करते हैं। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह (जिलेदार) ओमप्रकाश महामंत्री MCD संजय कुमार चौबे, राकेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार चौबे, अजय कुमार राठी, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार, रवि कुमार शर्मा, अजय कुमार भारती सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Author: Pramod Gupta
Hello