February 13, 2026 6:55 pm

झाड़-फुक के चक्कर मे युवक की सर्पदंश से मौत

बभनी/सोनभद्र (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के सालेनाग गांव में मंगलवार को सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाबूलाल 18 पुत्र ब्रह्मदेव गोंड निवासी सालेनाग बीती रात घर के उपर छत पर सो रहा था।रात्रि मे ही किसी विषैले सर्प ने युवक को डंस लिया।सर्प के डंसते ही युवक चीखने चिल्लाने लगा। चीख-पुकार सुनकर घर के परिजन जग गये। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाकर उसे झाड़- फूंक कराने के लिए ले गए। रात- भर झाड़ फूंक कराते रहे लेकिन युवक को नही बचा सके। मंगलवार को युवक ने दम तोड दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों मे मातम की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मृतक के पिता ब्रह्मदेव ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!