February 13, 2026 7:55 pm

सुहागिनों ने अखंड शौभाग्य के लिए धूम धाम से किया वट सावित्री व्रत

दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) सोमवार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को अभिजीत मूहर्त में वट सावित्री व्रत के अवसर पर सोमवार को कस्बे के सिचाई डाक बंगला, त्रिभुवन फिल्ड स्थित वट वृक्ष के निचे सहित विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र की सैकड़ों सुहागन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करके सिंदूर, रोली, फूल, अक्षत, चना, फल और मिठाई से सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा की ।पूजा के दौरान सुहागन स्त्रियां वट वृक्ष की जड़ को दूध और जल से सींची वही घरो में पेड़ की डाली में कच्चे सूत को हल्दी में रंगकर वट वृक्ष में लपेटते हुए कम से कम तीन बार परिक्रमा की और वट वृक्ष का पत्ता बालों में लगायी।पूजा के बाद सावित्री और यमराज से पति की लंबी आयु एवं संतान की प्राप्ति की प्रार्थना की।यह व्रत प्यार, श्रद्धा और समर्पण का है। व्रत सच्चे और पवित्र प्रेम की कहानी कहता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां सावित्री ने यमराज के फंदे से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। भारतीय धर्म में वट सावित्री पूजा स्त्रियों का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे करने से हमेशा अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीष प्राप्त होता है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!