January 15, 2026 4:16 pm

युवा देश के ऐसा सैनिक है जिसके बल पर यह राष्ट्र मजबूत होता है- इंद्रेश

– नगर स्थित धर्मशाला रोड पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

सोनभद्र। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश माहामंत्री देवेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर गुरुवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रेश कुमार अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उपस्थित रहे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने बताया कि
युवा इस देश का कर्णधार है। युवाओं के ऊपर आईएस राष्ट्र को मजबूत करने की साशक्त जिम्मेदारी है। युवा इस देश का ऐसा सैनिक है जिसके बल पर यह राष्ट्र मजबूत होता है। उन्होंने अपनी जिंदगी को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। उनके प्रयासों ने ना जाने कितने लोगों की जान बचाई है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। ऐसे लोग निस्संदेह समाज के हीरो होते हैं। जिनकी प्रेरणा से और लोग भी आगे आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित होते हैं। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंत में मुख्य अतिथि ने बताया कि भारत में दूसरी कथा लिखी गई जिसका नाम सिंदूर था एक कथा महाभारत की थी यह भी आने वाले पीढ़ियों के लिए एक संदेश देने का काम करेंगे।इस मौके पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेंदर् दत्त द्विवेदी, डॉ नीलेश दत्त द्विवेदी काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी, डॉक्टर राकेश पांडेय, उत्कर्ष पांडेय, अरुण चौबे, ब्रम्हा नंद पटेल, परमानन्द पटेल, राजेश मिश्रा, राम सेवक मौर्य, रवि तिवारी, डॉक्टर योगेश सिंह, रवि पटेल, आशुतोष चौबे, डॉक्टर प्रशांत पांडेय, अमित गोयल, नार सिंह पटेल, उमेश ओझा, मुहम्मद सलीम आदि लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!