– 2018 से लगातार प्रत्तेक वर्ष किया जा रहा यह भजन संध्या का कार्यक्रम- पुनीत जैन
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित होटल अरिहंत में श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा भक्तिमय भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। श्री श्याम कला भवन के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम शरणागतम का आयोजन 21 मई की शाम छ बजे से होगा। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए कलाकारों के द्वारा भक्तिमय गायन प्रस्तुत किया जाता है। श्याम बाबा का यह उत्सव 2018 में प्रारंभ किया गया था जो अनवरत चला आ रहा है। शरणागतम श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित सातवां वार्षिकोत्सव है। इस भजन संध्या के आयोजन में आसपास के अलावा अन्य जनपदों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के भी भक्तगण उपस्थित होते है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय गीतों से उपस्थित श्रोतागण झूमते नाचते भक्ति में लीन हो जाते है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री श्याम भक्त मंडल के पुनीत जैन ने बताया की इस कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में हुई थी। हर वर्ष यह भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शरणगातम श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित सप्तम वार्षिकोत्सव है। इस कार्यक्रम में कोलकता से संजू शर्मा, सौरभ शर्मा, समस्तीपुर से रेशमी शर्मा, दिल्ली से शीतल पाण्डेय और रॉबर्ट्सगंज नगर से संजीव शर्मा द्वारा भक्तिमय गायन प्रस्तुत किया जायेगा। इस कार्यक्रम में खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सेवक परिवार से श्री श्याम सिंह जी की उपस्थिति रहेगी।
साथ ही खाटू श्याम से महाराज पुरुषोत्तम जी शर्मा का आगमन होगा। पुनीत जैन ने सभी से अपील करते हुए कहा की कार्यक्रम में सभी लोग सपरिवार आमंत्रित है सभी आये और भजन संध्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाये।

Author: Pramod Gupta
Hello