June 24, 2025 9:25 pm

देशभर में मनाई जाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

– 21 से 31 में तक विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) देश के सभी जिलों में 21 से 31 मई 2025 तक बृहद स्तर पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई जाएगी। रॉबर्ट्सगंज नगर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह वर्ष पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती वर्ष है। उनका जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में इनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोधार कराया। प्रचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था, आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी ने 21 से 31 मई 2025 तक देश के सभी जिलों में वृहद स्तर पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती मनाने का निर्णय लिया है। 17,18 मई को जिला स्तर पर बैठक एवं बैठक के पश्चात मुख्य अतिथि अथवा जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता की जाएगी। 19,20 मई को महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ कार्यक्रम होंगे। 21,22 मई को विषय पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति में उनका योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। 23-24 मई को पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा किए गये घाट एवं मंदिर जीर्णोधार के अतुलनीय बलिदान को देखते हुए जिले के किसी घाट पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यापर्ण कर नदी आरती का कार्यक्रम होगा। 25 मई को पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योग्यदान पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 26 से 28 मई को पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन एवं 29-30 मई को नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर एवं ब्लाक स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 31 मई को NGO के माध्यम से पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी का जन्म त्रिशताब्दी श्रद्धाजलि समारोह कार्यक्रम तय है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, अध्यक्ष सहकारी समिति मिर्जापुर जगदीश पटेल, मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!