सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व मे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर व भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए रॉबर्ट्सगंज में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सवेरा कैंपस से शीतला मंदिर तक निकाली गई जिसमे सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा में शामिल लोगों ने कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर भारत की इन बहादुर बेटियों को दुश्मन को सबक सिखाने में अहम भूमिका निभाने पर धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि हमारे भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। भारत की सेना के शौर्य को पूरी दुनिया देख चुकी है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर। भारत मां के वीर सपूतों के रहते देश की सरहद को कोई आंख नहीं दिखा सकता। ये विशाल तिरंगा यात्रा ऐसे ही वीर सपूतों व भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए निकाली गई है। इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल वीरता का प्रदर्शन किया बल्कि यह भी स्पष्ट किया संदेश दिया कि नया भारत आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा मे देने मे सक्षम है, सेना है तो सुकुन है। राष्ट्रीय लोक दल (एनडीए) घटक दलों के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने ऑपरेशन सिंदूर को नए भारत का न्याय के प्रति अखंड संकल्प करार दिया। समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक और बातचीत एक साथ नही चल सकते उन्होने कहा यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट करने के लिए निकाली गई है। सेना ने संयमित ढंग से शौर्य का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि भारत कमजोर नही है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, डॉ धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, अमरेश पटेल, कुसुम शर्मा, शंम्भू नारायण सिंह, पुष्पा सिंह, चांद प्रकाश जैन, प्रिया सोनकर, विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, अंकुर सिंह
रालोद प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय,युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह व आम जनमानस उपस्थित रहा।

Author: Pramod Gupta
Hello