June 24, 2025 10:22 pm

निराश्रित गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता, गोवंश संरक्षण सबका परम दायित्व

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपदवासियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में प्रमुख है। गोवंश का संरक्षण हम सबका परम दायित्व है।गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु जनपद के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, कोटेदार, गौ प्रेमी, उद्योग बंधु, व्यापारीगण, कृषक, पशुपालक समस्त अधिकारीगण व जनपदवासी अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, राशन आदि सामग्री नजदीकी स्थायी,अस्थाई गौ- आश्रय स्थल पर दान करने का कष्ट करें। जिससे गौ संरक्षण में आपका पूर्व की भांति सहयोग बना रहे एवं जनपद में संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य उत्तम बन सके। धनराशि के रूप में दान हेतु संरक्षण एवं संवर्धन कोष में धनराशि जमा कर सकते हैं।जिस हेतु खाता का विवरण, बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया रावर्टसगंज, खाता संख्या- 41057699619आई०एफ०एस०सी० कोड- SBIN0000170 है। उन्होंने बताया की संरक्षण एवं भरण- पोषण हेतु जनपद में कुल संचालित 8 स्थायी,अस्थायी गौ आश्रय स्थलों पर आपके सहयोग से गौवंश संरक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। वर्तमान समय में जनपद में गौ आश्रय स्थलों में 1705 गोवंश संरक्षित हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!