सोनभद्र। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (आप.) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया। मुकदमा संख्या: 106/2025, धारा 3(1), उ.प्र. गैंगस्टर अधिनियम शेरशाह, पुत्र कमरुद्दीन अन्सारी निवासी कम्हारडीह थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र लगभग 30 वर्ष, विपिन यादव उर्फ मुलायम सिंह यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी ग्राम सेमरिया थाना रायपुर उम्र लगभग 23 वर्ष मुकदमा संख्या: 108/2025, धारा 3(1), उ.प्र. गैंगस्टर अधिनियम पन्नालाल उर्फ बबलू, पुत्र हरिदास पासवान निवासी ग्राम आमडीह थाना रायपुर उम्र लगभग 48 वर्ष। पुलिस गिरफ्तारी करने वाली रामदरश राम थानाध्यक्ष थाना रायपुर, उप निरीक्षक उदयभान राव, हेड कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार। पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद में सक्रिय संगठित अपराधियों को करारा संदेश मिला है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

Author: Pramod Gupta
Hello