July 20, 2025 10:48 pm

थाना करमा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मु0अ0सं0 106/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत की गई। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। मुन्ना लाल बिन्द पुत्र रामहरी निवासी ग्राम विषहार थाना करमा उम्र लगभग 42 वर्ष, विजयी सोनकर पुत्र लालजी सोनकर निवासी ग्राम चेखुरिया ददरा पहाड़ी थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर उम्र लगभग 40 वर्ष। पुलिस गिरफ्तार करने वाली राजेश कुमार (अपराध) निरीक्षक थाना करमा, हेड कांस्टेबल विशाल चौहान, कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रकाश, कांस्टेबल आशीष करमा। इस कार्यवाही से जनपद में अपराधियों पर सख्ती और पुलिस प्रशासन की तत्परता का परिचय मिलता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!