July 20, 2025 8:00 pm

सावन के पहले सोमवार मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, भक्तों ने किया महादेव का जलाभिषेक

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) सावन महीने पहले सोमवार को शिवालयों में भक्त भोर से ही देवादिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर रहे हैं। पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में हो गया है। हर हर महादेव की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है। मंदिरों में वैदिक मंत्र के साथ रुद्राभिषेक जलाभिषेक और पूजन अर्चन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण को अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ की आराधना किया। रॉबर्ट्सगंज के बरैला महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर, दंडइत बाबा महादेव मंदिर, ब्रह्मबाबा, पंचमुखी महादेव मंदिर पर भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। भक्तों ने को गंगा जल, बेल पत्र, धतुरा, भाँग, दुध चढ़ा कर भगवान शिव की भक्ति और आराधना की। शिवालयों के बाहर फल, फूल, प्रसाद की छोटी छोटी दुकाने सज गई है। नगर स्थित प्राचीन बरेला महादेव मंदिर पर आसपास ही नहीं दूर-दराज से भी भक्तगणों ने आकर भगवान शंकर महादेव की पूजा की।

इस पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष लाभ माना जाता है। नगर के दंडित बाबा स्थित मृत्युंजय महादेव वीरेश्वर महादेव व मेंन चौक स्थित महादेव मंदिर में महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन के सोमवार को विशेष महत्व है, जब भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में आते हैं। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करना विशेष फलदायी माना जाता है। भक्त भगवान शिव को जल चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की कामना करते हैं। सावन के महीने में शिव भक्तों की आस्था और भक्ति चरम पर होती है। भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए शिवालयों में आते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। वीरेश्वर महामंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि सावन भगवान शिव की विशेष आरती और पूजन होंगे सुबह शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाकर जलाभिषेक कर भगवान से अपनी मनोकामना प्रकट करते हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!